ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करण जौहर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को करेंगे लॉन्च

सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। सैफ की बेटी सारा अली खान पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगातार कई प्रोजेक्ट्स में नजर आती रहती हैं। इस बीच अब इब्राहिम भी एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके करण जौहर, इब्राहिम को डेब्यू करने के लिए ब्रेक देंगे।करण जौहर अब तक आलिया भट्ट, वरूण धवन, अन्नया पांडे समेत कई स्टार किड्स को अपनी फिल्मों से लॉन्च कर चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर बीते साल आई साउथ की हिट फिल्म ‘हृदयम’ का हिंदी रिमेक बनाने जा रहे हैं और इसी के साथ वे इब्राहिम को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। इब्राहिम इन दिनों करण जौहर के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बतौर असिस्टेंट काम कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीदे लगाई जा रही हैं कि दोनों जल्द ही किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.