ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेलंगाना और बिहार के नए राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ

तेलंगाना और बिहार से दो नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य रविचंद्र वद्दीराजू और अनिल प्रसाद हेगड़े ने सोमवार को शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के दोनों सदस्यों को अपने कक्ष में शपथ दिलाई। रविचंद्र वद्दीराजू तेलंगाना से और अनिल प्रसाद हेगड़े बिहार से उपचुनाव में राज्यसभा के सदस्य चुने गए।बंदा प्रकाश के इस्तीफे और महेंद्र प्रसाद के निधन के कारण उच्च सदन में हुई आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता वद्दीराजू ने तेलुगु में शपथ ली, जबकि जनता दल-यूनाइटेड के नेता हेगड़े ने हिंदी में शपथ ली। इस अवसर पर राज्य सभा के महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी और राज्य सभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

राज्‍यसभा में हर राज्‍य का अपना एक कोटा होता है। जिसमें से एक-तिहाई सीटों पर हर दो साल में चुनाव होते हैं। पूरे देश में सबसे अधिक 31 राज्यसभा सीटें उत्तर प्रदेश के कोटे में है। वहीं महाराष्ट्र में 19, तमिलनाडु में 18, आंध्र प्रदेश में 18, बिहार में 16, पश्चिम बंगाल में 16, कर्नाटक में 12, मध्य प्रदेश में 11, गुजरात में 11, राजस्थान में 10, ओडिशा में 10, उत्तराखंड में 3 राज्यसभा सीटें हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.