ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का नया ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। देश के महान शासक पर बनी इस फिल्म में एक्टर सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित है। बीते कई समय से यह फिल्म अपनी रिलीज के इंतजार में हैं। ऐसे में फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का एक और नया ट्रेलर जारी कर दिया है। हाल ही में सामने आए फिल्म के इस नए ट्रेलर में अक्षय कुमार एक फिर शाही अंदाज में दमदार अदाकारी करते नजर आए।

सामने आए फिल्म के नए ट्रेलर में सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में नजर आए अक्षय कुमार नारी के सम्मान और बराबरी की बात करते दिखाई दिए। वहीं, फिल्म में एक्टर राजा के कर्तव्यों और राजा की परिभाषा देते भी दिखाई दिए। अभिनेता का यह अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा ट्रेलर में अक्षय हिन्दुत्व को परिभाषित करते भी नजर आए।

फिल्म की बात करें तो ‘पृथ्वीराज’ का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.