एमएलसी चुनाव को लेकर राजद ने अपने प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, जानिए कौन-कौन बने है उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए दो जून से नामांकन शुरू हो जाएंगे और 9 जून तक यह नामांकन हो सकेगा। वहीं 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। 20 जून को नामांकन होगा। साथ ही 20 जून को ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।इसी बीच बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।बताते चले कि विधान परिषद के जिन सात सदस्यों का कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा के अर्जुन सहनी, जदयू के मो कमर आलम, जदयू के गुलाम रसूल, जदयू की रोजिना नाजिश, जदयू के रण विजय कुमार सिंह, जदयू के सीपी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा और वाईपी के मुकेश सहनी शामिल है