ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजगीर में रेलवे द्वारा अर्जित भूमि तथा जिला परिषद की भूमि के संबंध में विभागीय निर्देशों का उल्लंघन एवं अनियमितता बरतने के आरोप में राजगीर में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी को किया गया निलंबित साथ ही वर्तमान में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी को किया गया स्थानांतरित

राजगीर में रेलवे की जमीन की अवैध रूप से जमाबंदी कायम करने तथा जिला परिषद की जमीन में भी अनियमितता बरते जाने की शिकायत राजगीर अंचल में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार के विरुद्ध प्राप्त होने पर जिलाधिकारी द्वारा इसकी जांच अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर द्वारा कराई गई। दोनों पदाधिकारियों के संयुक्त जांच प्रतिवेदन में राजगीर अंचल में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार के विरुद्ध विभागीय नियमों के उल्लंघन एवं अनियमितता बरते जाने की पुष्टि की गई।
विभागीय निर्गत निर्देशों के प्रतिकूल भूमि से संबंधित कार्रवाई किए जाने के संदर्भ में सुधीर कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। उनके द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया।श्री कुमार के विरुद्ध राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा दिए गए निदेशों का व्यापक रूप से उल्लंघन करते हुए राजगीर अंचल कार्यालय में अपने पदस्थापन के दौरान अत्यधिक अनियमितता बरतने के आरोप की पुष्टि के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा उनके विरुद्ध जांच एवं अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रशासनिक हित में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में श्री कुमार को जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा। उक्त अवधि में उनका मुख्यालय जिला राजस्व शाखा नालंदा निर्धारित किया गया है। कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजगीर अंचल में वर्तमान में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिन्हा को भी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अंचल कार्यालय रहुई में पदस्थापित करने का आदेश दिया गया है।
फलस्वरूप अंचल कार्यालय रहुई में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी खुर्शीद अनवर को अंचल कार्यालय राजगीर में तथा अंचल कार्यालय इस्लामपुर में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी उपेंद्र प्रसाद को अंचल कार्यालय सिलाव् में पदस्थापित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.