ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला ने रो-रो कर बताई अपनी दास्तान: टेस्ट ट्यूब बेबी से 2 बेटियों को दिया जन्म, बेटे की चाहत ने पति को बनाया अंधा, पत्नी को घर से निकाला

ग्वालियर। ग्वालियर में एक विवाहिता अपनी दुखद दास्तान लेकर पुलिस के पास मदद की गुहार लगाने पहुंची है. 25 साल पहले इस विवाहिता की शादी हुई थी. पति बेटे की चाहत रखता था, लंबे वक्त तक बच्चा नहीं होने पर विवाहिता ने करीब 6 साल पहले कर्ज लेकर टेस्ट ट्यूब बेबी के जरिए दो बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यह दोनों ही संतान बेटियां निकली. लिहाजा बेटे के ख्वाहिशबंद पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया.

ग्वालियर के गौतम नगर इलाके में रहने वाली देवकी मौर्य ने बताया कि 25 साल पहले उसकी शादी हरिकिशन मौर्य के साथ हुई थी. हरिकिशन अपनी पत्नी से संतान के तौर पर बेटा चाहता था. वर्षों तक देवकी की गोद नहीं भरी तो हरी किशन ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. आखिर में करीब 6 साल पहले देवकी ने किसी तरह से रुपयों का इंतजाम कर टेस्ट ट्यूब बेबी के जरिए संतान पैदा की. लेकिन यह संतान एक बेटी थी.

लिहाजा हरिकिशन ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया. किसी तरह से देवकी ने एक बार फिर कर्जा लिया और फिर टेस्ट ट्यूब बेबी के जरिए संतान को जन्म दिया. लेकिन दूसरी बार में भी बेटी का जन्म हुआ, तो पति बिफ़र गया और उसे बेटा पैदा करने के लिए प्रताड़ित करने लगा. इसी बीच 19 मई को पति हरिकिशन अचानक घर से चला गया.

देवकी का आरोप है कि उसका पति हरिकिशन किसी महिला को लेकर भाग गया. पुलिस ने देवकी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब बेटे की चाहत में पत्नी को परेशान करने वाले हरिकिशन मौर्य की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.