बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की मौत मामले में केस दर्ज
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने उनकी मौत के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने केके की असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। इसके बाद आयोजक और होटल स्टाफ संदेह के घेर में आ गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इनसे पूछताछ कर सकती है।
अभी तक बताया जा रहा था कि कोलकाता में लाइव शो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह होटल चले गए और गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब सामने आ रहा है कि केके की मौत अप्राकृतिक तरीके से हुई। उनके चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि केके को जब अस्पताल ले जाया गया तब उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। हालांकि, इन सभी बातों पर से पोस्टमार्टम के बाद ही पर्दा उठेगा। कुछ देर बाद एसएसकेएम अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक, परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। केके की पत्नी व बेटा कोलकाता पहुंच रहे हैं। इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उनकी मधुर आवाज हर किसी के दिल को छू जाती थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.