ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत गरीब कल्याण सम्मेलन के अवसर पर पीएम मोदी के संबोधन का किया गया सीधा प्रसारण

मोतिहारी: टाउन हॉल , मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शिमला, हिमांचल प्रदेश से लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत पर गरीब कल्याण सम्मेलन के अवसर पर देशवासियों को सम्बोधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
मुख्य अतिथि , प्रमोद कुमार ,माननीय मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग , बिहार सरकार,
ममता राय , जिला परिषद अध्यक्ष ,
कमलेश कुमार सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी,
सौरभ सुमन यादव , अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
माननीय अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं -प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, अम्रुत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत एवम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों से सम्वाद करते हुए उनके अनुभवों को साझा किया गया।
वही जिले में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार , मंत्री गन्ना उद्योग एवम विधि विभाग, बिहार सरकार के द्वारा कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए सरकार की मुख्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित योजनाओं के लाभार्थी विभा देवी(रुलही-मोतीहारी), निर्मला देवी(सितलपट्टी-पकड़ीदयाल) एवम मनीषा कुमारी(फुलवरिया-ढाका) से संवाद किया गया।
वही कार्यक्रम में उपस्थित वयोवृद्ध स्वतन्त्रता सेनानी श्री दौलत सिंह(पहाड़पुर) को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी , सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, माननीय सांसद के प्रतिनिधि , जिला नजारत शाखा पदाधिकारी , जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए ,डीपीओ मनरेगा ,डीआईओ, जीविका दीदी, विभिन्न प्रखंडों से आए महिला / पुरुष लाभार्थी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.