ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत-बांग्लादेश के बीच आज से शुरू हुई मिताली एक्सप्रेस

भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच चलने वाली मिताली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध हमारी साझा विरासत, हमारे साझा वर्तमान और हमारे साझा भविष्य पर आधारित हैं। आज हम दोनों देशों में जो विकास हो रहा है, वह सभी स्तरों पर दोनों देशों के बीच मधुर मित्रता से बहुत तेज गति से हो रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मिताली एक्सप्रेस इस दोस्ती को बढ़ाने, इस बंधन को मजबूत करने, इस रिश्ते को सुधारने में एक और मील का पत्थर साबित होगी। मिताली एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन रविवार व बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका के लिए चलेगी। जबकि ढाका से मिताली एक्सप्रेस सोमवार व गुरुवार को चलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.