ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रपति भवन के ऊपर ट्रैकिंग डिवाइस से बंधा चील मिलने से सनसनी बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रैकिंग डिवाइस के साथ चील मिली। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद यह चील राष्ट्रपति भवन के पार्क में गिरी हुई मिली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह चील वाइल्डलाइफ वालों की थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वाइल्डलाइफ वाले इस तरह के एक्सपेरिमेंट पक्षियों के साथ करते रहते हैं। दरअसल, राष्ट्रपति भवन की छत पर चील के मिलने के बाद हड़कंप सिर्फ इसलिए मचा क्योंकि चील में ट्रैकिंग डिवाइस लगा था और राष्ट्रपति भवन और उसके आसपास का जो एरिया है वह नो फ्लाइंग जोन है।

वही दिल्ली अति संवेदनशील राज्य माना जाता है। ऐसे में राष्ट्रपति भवन के ऊपर ट्रैकिंग डिवाइस के साथ चील के उड़ने की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। वहीं इसके साथ-साथ एक घटना के बाद राष्ट्रपति भवन तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी खड़ा कर दिया गया है। इसके साथ साथ थी देश की सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच करने में जुट गई है कि क्या यह चील किसी एक्सपेरिमेंट के तहत वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से उड़ाई गई थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह भी हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.