ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विदेश से आने वालों की होगी स्क्रीनिंग

लखनऊ । उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हर आपदा से निपटने के लिए तैयार है। कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित है। टीकाकरण के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। कुछ देशों में मंकीपॉक्स की बीमारी फैली है। इससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 32 करोड़ से अधिक को टीके की डोज दी जा चुकी है, जिसमें 17 करोड़ को पहली डोज और 14 करोड़ को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंकीपॉक्स से प्रभावित देशों से 21 दिनों के भीतर यूपी आए लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर वे मंकीपॉक्स से संक्रमित किसी मरीज के संपर्क में आए हैं और उनमें इस रोग के लक्षण हैं तो उन्हें तत्काल आइसोलेट किया जाएगा। ऐसे लोगों के सैंपल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआइवी) पुणे भेजे जाएंगे। संचारी रोग विभाग ने इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और निगरानी कमेटियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.