ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोपालगंज में 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या

गोपालगंज जिले में एक 17 साल के लड़के को घर से बुलाकर हत्या कर जला दिया गया। पहले उसे चाकू मारा गया और फिर जला दिया गया। घटना के बाद  रोती हुई एक लड़की का फोन आया और लड़के की मां से बोली- अनूप को नहर के पास जला दिया गया है। जाकर देखिए। रोते-बिलखते मां मौके पर पहुंची तो अनूप पूरी तरह से जल रहा था। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। लड़का-लड़की अलग-अलग जाति के थे।

यह वारदात गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सगवाड़ीह गद्दी टोला गांव की है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, शराब की बोतल और माचिस भी बरामद किया। पुलिस को रामप्रवेश मद्धेशिया का बेटा अनूप कुमार का जला शव मिला है। पास में ही खून के निशान भी मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि पहले उसे चाकू मारा गया है। घटना मंगलवार की देर रात की है। वहीं, फोन करने वाली लड़की से जब परिजनों ने बात करनी चाही तो उसने रोते हुए कॉल काट दिया।

अनूप की मां ने बताया कि वह मंगलवार रात खाना खाने बैठा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन कर किसी ने उसे बुलाया। वह मोबाइल घर पर ही छोड़ चला गया। अनूप के चाचा संजय ने बताया कि 20 दिन पहले अनूप का गांव के तीन युवकों के साथ मारपीट हुआ था, क्योंकि अनूप युवकों में से एक गोविंद की मौसेरी बहन से बात करता था। इसी से नाराज गोविंद ने अपने दो साथियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद अनूप काम करने गुजरात चला गया। जब वापस आया तो उसकी हत्या हो गई।

लड़की द्वारा बताए गए बातों को सुन मृतक की मां मौके पर पहुंची, जहां उसका शव जल रहा था। मां की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सुबह परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया। मौके पर एसपी को बुलाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.