ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक, जातीय जनगणना सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

पटना बुधवार 1 जून को जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है जिसमें सत्ता और विपक्ष समेत अन्य पार्टियां भी शामिल होंगी सर्वदलीय बैठक से पूर्व राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने विधायक दल की बैठक बुलाई है 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में आरजेडी नेताओं और विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र, राजद विधायक सतीश कुमार सहित कई नेता इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं वही अन्य के पहुंचने का सिलसिला जारी है वही आरजेडी विधायक सतीश कुमार भी बैठक में शामिल होने पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान सतीश कुमार ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद जी बहुत दिनों बाद घर लौटे है। आज हम सब लोगों से मिलेंगे सतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना, बुलडोजरवाद की नीति जो पूरे देश में चल रही है इन तमाम मुद्दों पर आज बातचीत होगी आज हम सबकों नया टास्क मिलेगा और उसी पर हम काम भी करेंगे। एमएलसी के तीन सीटों को लेकर वामदलों के विरोध पर कहा कि पत्र लिखना सबका अधिकार है लेकिन सबकी सहमति के बाद ही यह फैसला लिया गया है। वही राजद विधायक ललित यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक होने जा रही है। पार्टी एमएलसी और राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। उम्मीदवारों के नाम को लेकर कहा कि पार्टी ने जिन लोगों का नाम घोषित किया है उनको सभी लोग समर्थन करेंगे चाहे वो कांग्रेस हो या माले। सभी लोगों के समर्थन से हमारे उम्मीदवार सदन में जा रहे हैं। एमएलसी उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस और वाम दलों की नाराजगी पर ललित यादव ने कहा कि सब लोग हमारा समर्थन करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.