ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर कर दी हत्या

गिरिडीह  । गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के तेलिया बहियार में नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान 30 वर्षीय असलम अंसारी पिता अब्दुल अंसारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि असलम अंसारी मंगलवार को डुमरी में हो रहे पंचायत चुनाव के मतगणना सेंटर पर गया था। यहीं से वह रात लगभग 8 बजे बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर तेलियाबहियार लौट रहा था। 10 : 30 में वह बाइक से अपने घर पर पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने लगा। तभी उसके घर की पश्चिम की तरफ से वर्दीधारी 5 नक्सली पैदल आए, और असलम से पूछा कि यह मकान तुम्हारा है।असलम ने जैसे ही हां में जवाब दिया तो वर्दीधारियों ने इंसास से फायरिंग शुरू और दी। इसमें से दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी। वहीं, दावा किया जा रहा है कि AK 47 और इंसास रायफल से कुल 5 गोलियां मारी गईं। इसमें दो गोली पूर्व उपमुखिया के जमीन पर गिरने के बाद मारी गई। इसके बाद एक लोहे के रॉड से भी वार किया गया। परिजनों के अनुसार हत्या के बाद सभी वर्दीधारी हमलावार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चलते बने। वहीं घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। परिजनों ने इस हत्याकांड के लिए नक्सलियों को जिम्मेदार ठहराया है।
बुधवार अहले सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया है। इस दौरान पुलिस को घटना स्थल से गोली का खोका भी बरामद किया है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। जबकि पुलिस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.