भिलाई के सिंप्लेक्स कंपनी में लगी आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
भिलाई। भिलाई स्थित सिंप्लेक्स कंपनी में देर रात तकरीबन 2.30 बजे के आग लग गई. सूचना पर पहुंची थी फायर ब्रिगेड की टीम ने करीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी से करीबन 3 करोड़ रुपए के सामान के खाक होने का अनुमान लगाया गया है.
देश-प्रदेश की मशहूर कंपनी सिंप्लेक्स में लगी आग को बुझाने के लिए 13 अग्निशमन कर्मियों की टीम ने जी-जान लगाया. अग्निशमन कर्मियों में एफ प्रवीण बारा, नागेश मारकंडे, पराग भोसले, धर्मेंद्र बंजारे, महेंद्र चंदेल, प्रवीण सिन्हा, धनु यादव, घनश्याम यादव, नगर सैनिक शारदा प्रसाद, हीरामन, राजू लाल, राजेश डीवहार शामिले थे.
आगजनी से 3 करोड़ रुपए के आसपास का सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर पता लगाएगी कि आखिर इतनी बड़ी आग कैसे लग गई.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.