ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

DA में भारी बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, नकद म‍िलेगा मोटा एर‍ियर

केंद्र सरकार की तरफ से प‍िछले द‍िनों महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) बढ़ाए जाने के बाद अब उत्‍तराखंड सरकार ने भी लाखों कर्मचार‍ियों को खुशखबरी दी है. राज्‍य में उपचुनाव की वोट‍िंग खत्‍म होने के बाद प्रदेश सरकार ने कर्मचार‍ियों को सौगात दी है.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से प‍िछले द‍िनों महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) बढ़ाए जाने के बाद अब उत्‍तराखंड सरकार ने भी लाखों कर्मचार‍ियों को खुशखबरी दी है. राज्‍य में उपचुनाव की वोट‍िंग खत्‍म होने के बाद प्रदेश सरकार ने कर्मचार‍ियों को सौगात दी है. सरकार की तरफ से 3 प्रत‍िशत महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान क‍िया गया है.

दो लाख कर्मचार‍ियों को होगा फायदा

सरकार की तरफ से ल‍िए गए फैसले का फायदा दो लाख कर्मचार‍ियों और सवा लाख पेशनधारकों को म‍िलेगा. सरकार इस बदलाव को 1 जनवरी 2022 से इसे लागू करने की बात कही है. बढ़ा हुआ डीए कर्मचार‍ियों को जून की सैलरी में म‍िलेगा. सरकार की तरफ से बताया गया क‍ि सातवां वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों को अब हर महीने 31 की बजाय 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता द‍िया जाएगा.

इन कर्मचार‍ियों का 13 प्रत‍िशत बढ़ेगा डीए

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नियमित भुगतान जून में म‍िलने वाली सैलरी के साथ होगा. यह भी बताया गया क‍ि बढ़े हुए महंगाई भत्‍ते का भुगतान (1 जनवरी से 30 अप्रैल) कर्मचार‍ियों को नकद में किया जाएगा. इसके अलावा छठे वेतनमान के तहत सैलरी लेने वाले कर्मचार‍ियों और पेंशनधारकों का डीए 7 प्रत‍िशत बढ़ा है. ऐसे कर्मचार‍ियों को अब 196 की बजाय 203 प्रत‍िशत डीए म‍िलेगा.

पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन लेने वाले कर्मचार‍ियों के डीए में सबसे ज्‍यादा 13 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी की गई है. उन्हें अब तक 368 प्रतिशत डीए म‍िलता था. लेक‍िन अब बढ़कर 381 प्रतिशत डीए म‍िलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.