ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोने के दाम आज सपाट, चांदी में आई भारी गिरावट-जानें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today 1st June 2022: कीमती मेटल्स के दाम आज गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं और चांदी में तो जोरदार गिरावट देखी जा रही है.

Gold Silver Price Today: ग्लोबल शेयर बाजार में आज सुस्ती देखी जा रही है वहीं सर्राफा बाजार में भी शुरुआती कारोबार में ज्यादा तेजी नहीं देखी जा रही है. सोना और चांदी लगातार गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं. डॉलर की तेजी का असर कीमती मेटल्स के दाम पर आ रहा है और ये कमजोरी के साथ सपाट कारोबार कर रही हैं.

MCX पर सोने के आज के दाममल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के दाम में ज्यादा तेजी या गिरावट नहीं है और लगभग कल के स्तरों के पास ही ट्रेड कर रहा है. आज सोना केवल 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है और ये लाल निशान में फिसला है. आज एमसीएक्स पर सोना 5 रुपये या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. सोना का ये भाव जून वायदा के लिए है.

MCX पर चांदी के दामएमसीएक्स पर चांदी के दाम आज भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. चांदी का जुलाई वायदा आज 567 रुपये या 0.93 रुपये की गिरावट के साथ 60,558 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रहा है.

दिल्ली में आज सोने के दामराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोने के दाम में मामूली गिरावट है और लगभग कल के ही लेवल पर सोना कारोबार कर रहा है. आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का दाम 10 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इसके बाद 22 कैरेट सोने के दाम 47,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. वहीं 24 कैरेट सोने का दाम भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 52,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है.

मुंबई में आज सोने का दामआज मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने का दाम 10 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इसके बाद 22 कैरेट सोने के दाम 47,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. वहीं 24 कैरेट सोने का दाम भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 52,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.