ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूस ने पाकिस्तान को दिया झटका, नहीं दी सस्‍ते कच्चे तेल की सुविधा

मास्‍को । दुनियाभर में तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत की तरह रूस से सस्‍ता तेल मंगाने के सपने देख रही पाकिस्‍तान की शहबाज शरीफ सरकार को व्‍लादिमीर पुतिन ने करारा झटका दिया है। दरअसल पूर्ववर्ती इमरान सरकार ने रूस से सस्ता कच्चा तेल देने का आग्रह किया था, लेकिन पुतिन प्रशासन ने अब तक इसकी मंजूरी नहीं दी है।
इस बीच पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्री मिफ्ताह इस्‍माइल ने कहा है कि अगर अमेरिकी प्रतिबंधों का खतरा नहीं रहता है, तो उनका देश रूस से सस्‍ता तेल खरीदना चाहेगा। एक साक्षात्‍कार में पाकिस्‍तानी वित्‍त मंत्री ने पूछा गया कि क्‍या भारत की तरह से अगर सस्‍ते तेल का ऑफर मिले तो क्या पाकिस्‍तान उसे रूस से खरीदने पर विचार करेगा, इस पर इस्‍माइल ने कहा कि ‘निश्चित रूप से विचार करेंगे। हालांकि इस्‍माइल ने कहा वह नहीं समझते हैं कि यह पाकिस्‍तानी बैंको के लिए संभव हो पाएगा। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्‍तान को अभी तक रूस ने इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया है।
इस्‍माइल ने बताया पिछली सरकार ने रूस से तेल खरीदने पर बातचीत की थी, लेकिन मैं समझता हूं कि रूस अभी प्रतिबंधों के दायरे में है। रूस ने पिछली सरकार की ओर से लिखे गए पत्र का अभी तक जवाब नहीं दिया है। उन्‍होंने कहा प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस से तेल खरीदने की कल्‍पना करना भी पाकिस्‍तान के लिए बहुत कठिन है। बता दें कि रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के मुताबिक मास्‍को से तेल खरीदने पर अभी कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि बाइडन प्रशासन नए प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है जो भविष्‍य में तेल खरीदने पर भी प्रतिबंध लगा सकता है।
इस बीच पाकिस्‍तानी वित्‍त मंत्री के इस बयान पर इमरान खान की करीबी रही पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि वित्‍तमंत्री इस्‍माइल अज्ञानी हैं। रूस से तेल खरीदने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। भारत से पूछो। वास्‍तव में अमेरिकी डर के अलावा उन्‍हें रूस से तेल खरीदने के लिए क्‍या रोक रहा है। गेहूं के आयात के मुद्दे पर इस्‍माइल ने कहा कि पाकिस्‍तान ने यूक्रेन और रूस दोनों से गेहूं खरीदने के लिए तैयार है। बता दें कि भारत ने अमेरिकी धमकी के बाद भी रूस से सस्‍ता तेल खरीदना जारी रखा है। यूक्रेन पर हमले के बाद से अब तक भारत ने रूस से 3 करोड़ 40 लाख बैरल कच्‍चा तेल खरीदा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.