ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Saudi Arab में बनेंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें, $500 बिलियन की लागत का होगा प्रोजेक्ट

NEOM प्रोजेक्ट में इमारतें ऐसी होंगी जिसमें रहने की जगह होगी, रीटेल और ऑफिस के लिए जगह होगी साथ ही यह लाल सागर के तट पर रेगिस्तान में बनाई जाएगी.

सऊदी अरब (Saudi Arab) दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें बनाने की योजना बना रहा है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, करीब $500 बिलियन की लागत से बनने वाली यह इमारतें जिस इलाके में बनाई जाएंगी वहां फिलहाल ना के बराबर रिहाइश है. NEOM  प्रोजेक्ट के जानकारों के मुताबिक, यह सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमाान की योजना है. उनकी योजना है कि ऐसी 500 मीटर ऊंची इमारतें बनाएं जो कई मील दूर से दिखे. यह इमारत ऐसी होंगी जिसमें रहने की जगह होगी, रीटेल और ऑफिस के लिए जगह होगी साथ ही यह लाल सागर के तट पर रेगिस्तान में बनाई जाएगी. नाम ना बताने की शर्त पर यह जानकारी देने वाले लोगों ने बताया कि यह योजना पिछले साल घोषित की गई अंडरग्राउंड हाइपर स्पीड रेल प्रोजेक्ट से अलग है कॉन्सेप्ट है.

डिजाइनर्स को इस आधे मील की लंबी प्रोटोटाइप बनाने के बारे में निर्देश दे दिए गए हैं. फिलहाल पूर्व NEOM कर्मचारी ने कहा कि अगर यह पूरी स्पीड में काम होता है तो हर स्ट्रक्चर दुनिया की मौजूदा बड़ी इमारतों से अलग होगा. इनमें से अधिकतर फैक्ट्री और माल होंगे. ना कि रिहायशी इमारतें.

NEOM की घोषणा 2017 में की गई थी. मोहम्मद की योजना देश के एक दूर-दराज के इलाके को हाई-टेक सेमी-ऑटोनॉमस स्टेट में तब्दील करने की है जहां शहरी जीवन पर दोबारा विचार किया जा सके. यह सऊदी अरब में विदेश निवेश आकर्षित करने की उनकी योजना में से एक है जिससे सऊदी अरब को अपनी अर्थव्यवस्था को तेल की ब्रिक्री से हटाने में मदद मिलेगी. प्रिंस ने कहा था कि द लाइन (The Line), एक लाइन का कार-रहित शहर  NEOM की रीढ़ की हड्डी की तरह दिखेगा. इसे बनाने में करीब $200 बिलियन की लागत आ सकती है. हालांकि यह  बड़ी इमारतों को बनाने के पहले का प्लान था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.