ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जबलपुर खतरे में पड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा, CM को संभालना पड़ा मोर्चा

जबलपुर   अनुशासित पार्टी का अनुशासन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के सामने ही तार-तार हाे गया। मामला बुधवार को पार्टी के संभागीय कार्यालय रानीताल का है। यहां कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। हालत ये बनी कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोर्चा संभालना पड़ा। एकबारगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा ही खतरे में पड़ गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार रात में रोड-शो के बाद जबलपुर रानीताल संभागीय कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। आपस में धक्का-मुक्की तक करने लगे। CM ने मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को डांट लगाकर संयमित किया, तब जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां से निकल सके।

रोड शो के बाद पहुंचे थे रानीताल संभागीय कार्यालय

रोड शो के बाद जेपी नड्डा भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओ और पार्टी के नेताओं से मिलने पहुंचे थे। नड्डा के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जोश इतना बढ़ गया कि वो बेकाबू होकर एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। सीएम ने मामला संभाल लिया। जेपी नड्डा जबलपुर में दो दिवसीय प्रवास पर हैं, उनके आगमन पर बीजेपी ने संगठन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हालांकि प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी को एक

सीमा में अपने कार्यक्रम करने पड़ रहे हैं।

आचार संहिता के चलते हटाए जा रहे बैनर-पोस्टर

आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जेपी नड्डा के आगमन पर शहर भर में लगे पोस्टरों और बैनरों को आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने निकालना शुरू कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.