ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनुराग ठाकुर साइकिल रैलियों की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को मेजर ध्यान चंद स्टेडियम से देशव्यापी साइकिल रैलियों के एक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस क्रम में 750 युवा साइकिल चलाकर 7.5 किमी की दूरी तय करेंगे। 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर देश भर में साइकिल रैलियों की शुरुआत की जाएगी। इस पहल के तहत एक दिन में 9.68 लाख किमी की दूरी  साइकिल चलाकर 1.29 लाख युवा तय करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों के बीच साइकिल के प्रति जागरुकता लाना है ताकि लोग फिटनेस के लिए अपनी दिनचर्या में साइकिल को शामिल कर सकें। कार्बन के स्तर को कम करने की दिशा में सामान्य जनता को साइकिल के प्रति जागरुक करने का संदेश देते हुए रैली की शुरुआत की जाएगी। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के क्रम में देश भर में विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.