ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्या का आरोपी नोएडा की सड़कों पर कर रहा था स्टंट, पुलिस ने कही ये बात

Delhi-NCR News: यूट्यूबर की स्टंटबाजी का वीडियो उसी के अकाउंट से डाले जा रहे थे. मामले को समझने के लिए पहले आपको जानना होगा कि आखिर यूट्यूबर निजामुल खान जेल में बंद क्यों था.

Noida News: नोएडा की सड़कों पर यूट्यूबर की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस को कटघरे में खड़ा किया. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों का एक ही सवाल था कि यूट्यूबर जेल की सलाखों के बजाए खुले में स्टंट कैसे कर रहा है? यूट्यूबर की स्टंटबाजी का वीडियो उसी के अकाउंट से डाले जा रहे थे. मामले को समझने के लिए पहले आपको जानना होगा कि आखिर यूट्यूबर निजामुल खान जेल में बंद क्यों था. निजामुल खान की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की पड़ताल करते हुए एबीपी न्यूज़ ने नोएडा के एसीपी रजनीश कुमार से बात की.

उन्होंने बताया कि मामला 2020 के अक्टूबर महीने का है. निजामुल ने प्रेमिका के भाई कमल शर्मा की हत्या कर दी थी. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों में एक यूट्यूबर निजामुल खान भी था बाकी सुमित शर्मा और अमित गुप्ता दोस्त थे. निजामुल ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की वजह से प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी थी. हत्याकांड को पहले हादसा बताया गया था लेकिन युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली मारकर हत्या की गई है.2021 में निजामुल को मिली थी कोर्ट से जमानत

कमल शर्मा निठारी गांव का रहने वाला था. हत्या के आरोप में निजामुल को जेल में बंद कर दिया गया था लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवालों की बौछार लगा दी. एसीपी ने बताया कि दरअसल निजामुल को जून 2021 में जमानत मिल गई थी. निजामुल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर झूठा फंसाने की बात कही. एफआईआर में निजामुल का नाम और सबूत नहीं होने की वजह से बाद में जमानत दे दी गई. दरअसल मामले में पुलिस दो तरह के जवाब दे रही है. एक ओर एसीपी ने बताया कि निजामुल फिलहाल जमानत पर बाहर था और उसका वीडियो आज का नहीं बल्कि कुछ दिन पहले का है.

अब स्टंटबाजी के मामले में हुआ यूट्यूबर अरेस्ट

पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की है. वीडियो को ट्विटर पर लोगों ने पुलिस कमिश्नरेट गौतबुधनगर को टैग किया. जवाब में पुलिस की ओर से बताया गया कि हत्या का आरोपी निजामुल फिलहाल जेल में है और ट्विटर के अकाउंट से 2020 के अखबारों की कटिंग भी जवाब में दिखा दी गई. हालांकि फिलहाल नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर निजामुल खान को स्टंट करने के मामले में फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसीपी रजनीश ने बताया कि निजामुल को आज ही गिरफ्तार किया गया है और अब स्टंटबाजी के मामले में शिकायत दर्ज की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.