ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा से रायपुर खींच लाया ‘क्रॉस वोटिंग’ का डर, एयरपोर्ट से रिसॉर्ट लाए गए 31 विधायक, संगठन के नेता भी मौजूद

रायपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में खींचतान के बीच 31 कांग्रेस विधायक रायपुर लाए गए हैं. इनके साथ 4 और लोग भी शामिल हैं. क्रॉस वोटिंग के डर से विधायकों की बाड़ेबंदी की गई है. इनको मेफेयर रिसॉर्ट में रखा गया है.

31 विधायकों को विशेष विमान से रायपुर लाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक विधायकों को 8 दिन रायपुर में रोका जाएगा. फिर 10 जून को वोटिंग के लिए हरियाणा पहुंचाया जाएगा.

हरियाणा के सभी विधायकों को रायपुर एयरपोर्ट से दो लग्जरी बसों से रिसॉर्ट ले जाया गया है. सूत्रों के मुताबिक 31 कांग्रेस विधायकों समेत कुल 35 लोग आए हैं. मेफेयर रिसॉर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है.

बता दें कि कांग्रेस ने अजय माकन को हरियाणा से राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है. माकन के जीतने की पूरी संभावना दिख रही थी, लेकिन ऐन मौके पर जेसिका लाल हत्याकांड के आरोपी मनु शर्मा के भाई कार्तिकेय शर्मा के मैदान में उतरने से समीकरण बिगड़ गया है.

माना जा रहा है कि अजय चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी के 10 विधायकों और कुछ भाजपा विधायकों का समर्थन उन्हें मिल रहा है, ऐसे में जीत के लिए उन्हें केवल तीन कांग्रेस विधायकों का मत चाहिए. ऐसे में माकन को विकट स्थिति से बचाने के लिए कांग्रेस कवायद कर रही है.

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से बचने हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को रायपुर लाया जा रहा है. करीब साढ़े 4 बजे चार्टर्ड विमान से विधायक रायपुर आएंगे, जिन्हें नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में विधायकों को ठहराया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.