ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

8 सालों से पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं…नेता पति की कोर्ट से गुहार, आखिर इसे कब तक सहन करे

उड़िया फिल्म अभिनेता और लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती और उनकी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी का तलाक इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, इस मामले में कटक के एसडीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को वर्षा प्रियदर्शी को आदेश दिया कि वे अनुभवी मोहंती के पैतृक आवास को खाली कर दें। वहीं कोर्ट ने अनुभव को आदेश दिया कि वे हर महीने की 10 तारीख तक वर्षा को प्रति माह 30,000 रुपए की रकम गुजारे के लिए देंगे। बता दें कि अनुभव मोहंती ने वर्षा के खिलाफ अर्जी दाखिल कर कहा था कि मैं उनके लिए अलग घर की व्यवस्था करने को तैयार हूं, लेकिन वे मेरा आवास छोड़ दें ऐसे में कोर्ट ने यह आदेश दिया।

दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अनुभव मोहंती और उनकी पत्नी वर्षा का घरेलु मामला खूब सुर्खियों में था। दरअसल,  अनुभव ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियोज शेयर किए किए थे  जिसमें अनुभव का कहना है कि शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनें। पत्नी ने किसी भी तरह के उन्हें छूने तक से मना करके रखा था। लगातार 8 सालों से हमारे बीच शारीरिक संबंध नहीं हैं। अब यह आपको तय करना है कि आखिर कोई पति इसे क्यों और कब तक सहन करे। अनुभव ने यह सब सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। तलाक का केस इस समय ओडिशा हाईकोर्ट में चल रहा है। वहीं इसके अलावा उन्होंने वर्षा पर परिवार की लड़ाई को सड़क पर लाने का आरोप लगाया था।

इसके बाद वर्षा ने भी अनुभव और उनके परिवार के खिलाफ पुरीघाट रेलवे स्टेशन पर केस दर्ज कराया था।  उनका कहना था कि अनुभव मोहंती ने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करके उनकी इमेज को खराब किया है। वह भी ऐसे वक्त में जब दोनों के बीच मामला अदालत में है। वहीं इसके बाद उड़ीसा हाई कोर्ट ने अनुभव मोहंती को नसीहत दी थी कि वे सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ कुछ न लिखें और न ही वीडियो शेयर करें। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.