8 सालों से पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं…नेता पति की कोर्ट से गुहार, आखिर इसे कब तक सहन करे
उड़िया फिल्म अभिनेता और लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती और उनकी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी का तलाक इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, इस मामले में कटक के एसडीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को वर्षा प्रियदर्शी को आदेश दिया कि वे अनुभवी मोहंती के पैतृक आवास को खाली कर दें। वहीं कोर्ट ने अनुभव को आदेश दिया कि वे हर महीने की 10 तारीख तक वर्षा को प्रति माह 30,000 रुपए की रकम गुजारे के लिए देंगे। बता दें कि अनुभव मोहंती ने वर्षा के खिलाफ अर्जी दाखिल कर कहा था कि मैं उनके लिए अलग घर की व्यवस्था करने को तैयार हूं, लेकिन वे मेरा आवास छोड़ दें ऐसे में कोर्ट ने यह आदेश दिया।
दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अनुभव मोहंती और उनकी पत्नी वर्षा का घरेलु मामला खूब सुर्खियों में था। दरअसल, अनुभव ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियोज शेयर किए किए थे जिसमें अनुभव का कहना है कि शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनें। पत्नी ने किसी भी तरह के उन्हें छूने तक से मना करके रखा था। लगातार 8 सालों से हमारे बीच शारीरिक संबंध नहीं हैं। अब यह आपको तय करना है कि आखिर कोई पति इसे क्यों और कब तक सहन करे। अनुभव ने यह सब सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। तलाक का केस इस समय ओडिशा हाईकोर्ट में चल रहा है। वहीं इसके अलावा उन्होंने वर्षा पर परिवार की लड़ाई को सड़क पर लाने का आरोप लगाया था।
इसके बाद वर्षा ने भी अनुभव और उनके परिवार के खिलाफ पुरीघाट रेलवे स्टेशन पर केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि अनुभव मोहंती ने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करके उनकी इमेज को खराब किया है। वह भी ऐसे वक्त में जब दोनों के बीच मामला अदालत में है। वहीं इसके बाद उड़ीसा हाई कोर्ट ने अनुभव मोहंती को नसीहत दी थी कि वे सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ कुछ न लिखें और न ही वीडियो शेयर करें। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.