ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

51 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी भी हो गई महंगी, जानिए आज के रेट्स

Gold Silver rates today: भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं. आज सोने-चांदी, दोनों की कीमतों में इजाफा हुआ है. 10 ग्राम सोना 51 हजार के पार पहुंच गया है तो वहीं, एक किलो चांदी के रेट 61 हजार को पार कर गए हैं.

ibjarates.com के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51080 रुपये में बिक रहा है, जबकि 995 शुद्धता का सोना 50875 रुपये का मिल रहा है. वहीं, 916 प्योरिटी वाले गोल्ड की बात करें तो इसकी कीमत 46789 रुपये हो गई है. 750 शुद्धता का सोना आज 38310 रुपये में बिक रहा है. 585 प्योरिटी वाले गोल्ड के रेट्स 29882 रुपये हो गए हैं. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 61605 रुपये की हो गई है.

कितने रुपये बढ़ गए सोने-चांदी के दाम?

सोने-चांदी के दाम आज फिर से बढ़ गए हैं. 999 प्योरिटी वाला सोना 474 रुपये, 995 प्योरिटी वाला सोना 472 रुपये, 916 शुद्धता वाला सोना 434 रुपये, 750 शुद्धता वाला सोना 355 रुपये, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड 277 रुपये महंगा हो गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम आज 794 रुपये बढ़ गए हैं.

शुद्धता गुरुवार सुबह का भावगुरुवार शाम का भावसोना (प्रति 10 ग्राम)999 50702सोना (प्रति 10 ग्राम)995 50499सोना (प्रति 10 ग्राम)916 46443सोना (प्रति 10 ग्राम)750 38027सोना (प्रति 10 ग्राम)585  29661चांदी (प्रति 1 किलो)999  60765ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं, इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है. इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है.

22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा.

21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा.

18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

गहने के समय अलग होते हैं रेट्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.