MP में तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा की कविता-सुमित्रा और कांग्रेस के विवेक पहुंचे राज्यसभा
भोपाल मध्यप्रदेश से राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा के दोनों उम्मीदवार कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को शनिवार को निर्विरोध चुना गया। वे अपना प्रमाणपत्र लेने विधानसभा जाएंगी। जानकारों का मानना है कि महिला, ओबीसी वोटर को साधने के लिए भाजपा ने कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया। वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी विवेक तन्खा को भी निर्विरोध चुन लिया गया। वे दूसरी बार सांसद बने हैं। दूसरा उम्मीदवार न होने पर शुक्रवार को तन्खा को निर्विरोध सांसद चुन लिया गया। तन्खा के अधिकृत वकील जेपी धनोपिया ने उनका निर्वाचन प्रमाणपत्र निर्वाचन पदाधिकारी एपी सिंह से प्राप्त किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.