ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नरेंद्र सलूजा मीडिया समन्वयक ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से किया किनारा, इस्तीफे की अटकलें

भोपाल     प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में बदलाव के बाद संगठन के उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने प्रदेश कार्यालय से किनारा कर लिया है। उनके इस्तीफे की भी अटकलें हैं। उधर, मीडिया विभाग ने उनका कक्ष उपाध्यक्ष संगीता शर्मा को भी आवंटित कर दिया। उनकी नाम पट्टिका भी लग गई है। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता के साथ अब कक्ष में दो अन्य उपाध्यक्ष भी बैठेंगे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया विभाग से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने केके मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नरेंद्र सलूजा को उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मीडिया समन्वयक बनाया गया है पर उन्होंने आदेश जारी होने के बाद से प्रदेश कांग्रेेस कार्यालय से किनारा कर लिया है। संगठन ने प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई थी, उसमें भी वे नहीं आए। इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के अंदरखाने चर्चा है कि वे मौजूदा टीम के साथ काम करने में सहज नहीं है। उन्होंने यह बात प्रदेश कांग्रेस संगठन में अपने भरोसेमंद पदाधिकारियों को भी बता दी है।

वहीं, उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, सलूजा ने इससे इन्कार किया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की नाराजगी के बाद सभी पदाधिकारियों को कार्यालय आने और नियत समय पर बैठने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक व्यवस्था भी नए सिरे से बनाई गई है। अब प्रत्येक कक्ष में दो या उससे अधिक पदाधिकारी बैठेंगे। सलूजा के कक्ष में संगीता शर्मा, भूपेंद्र गुप्ता के साथ अब्बास हाफीज और अभय दुबे बैठेंगे। अजय यादव और विभा डागोर को राजीव गांधी सभागार में कक्ष आवंटित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.