ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ के साथ रिलीज हुई थी ये फिल्म, पहले दिन कमाए तीन गुना ज्यादा; आपने देखी क्या

Vikram Box Office Collection Day 1: कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘विक्रम’ जो 3 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई, ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें अकेले तमिलनाडु से 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन है. लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के साथ-साथ केरल में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इसने कर्नाटक (3.40 करोड़ रुपये), तेलंगाना और आंध्र प्रदेश (2.9 करोड़ रुपये) में काफी अच्छा प्रदर्शन किया.

वीकेंड पर कमा सकती है इतने करोड़

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, भारत के बाकी हिस्सों में फिल्म ने 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वैश्विक स्तर पर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म ऑल इंडिया लेवल पर वीकेंड कलेक्शन में 85 करोड़ रुपये तक पहुंचना लगभग तय है, जबकि कुछ एनालिस्ट्स फिल्म को पहले तीन दिनों में 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की संभावना भी देते हैं.

ट्रेड एनालिस्ट की भविष्यवाणी

यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर अक्षय कुमार अभिनीत ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और अदिवी शेष-स्टारर ‘मेजर’ से भिड़ गई. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भविष्यवाणी की है कि ‘विक्रम’ कुछ ही दिनों में अकेले तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा.

रॉ एजेंट की भूमिका में कमल हासन

विश्लेषकों के मुताबिक, फिल्म न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में बेहद अच्छा प्रदर्शन करेगी. ‘विक्रम’ लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित है, जिसमें कमल हासन एक सेवानिवृत्त रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं. विजय सेतुपति और फहद फासिल भी फिल्म में हैं, जिसमें नरेन, कालिदास जयराम, चेंबन विनोद, हरीश पेराडी, स्वास्तिका कृष्णन, मैना नंदिनी और माहेश्वरी चाणक्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

सूर्या का कैमियो

तमिल सुपरस्टार सूर्या का फिल्म में एक विस्तारित कैमियो है. ‘विक्रम’ आर महेंद्रन और कमल हासन की राज कमल इंटरनेशनल मूवीज द्वारा निर्मित है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.