विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति का न करे हरण, आए मिलकर पर्यावरण बचाने का लें संकल्प : जगदीश नारायण सिंह
सासाराम। आज दिनांक 5 जून 2022 को ईश्वर चंद्र विद्यासागर अकादमी के परिसर में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में प्रदूषण मुक्त पर्यावरण’ विषय पर विचार गोष्ठी संकल्प – सभा का आयोजन अकादमी के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मंच का संचालन राखी नाग ने किया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् डॉ० राजेश नारायण सिंह के साथ – साथ अकादमी के संयोजक रामलाल सिंह, प्रशासक राजीव रंजन, श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा, विकास तिवारी, उमेश सिंह, दीक्षा वर्मा, रिंकी आरती, मोहित , ब्रजेश कुमार , अंजली मिश्रा, प्रिया मधुकौर, रिंकू गुप्ता ,अंकिता, राहुल कुमार मीडिया के सदस्यगण एवं अकादमी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने कहा ‘प्रकृति हमारी मां है। मां का दोहन हमारी आत्महत्या है। राजीव रंजन ने कहा ‘हमारी सुरक्षा का आवरण साफ और हरा – भरा पर्यावरण है। प्लास्टिक और उसके उत्पादों का उपयोग नहीं करूंगा। रामलाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक वैश्विक समस्या है, जिससे निपटना वैश्विक स्तर पर ही संभव है, किंतु इसके लिए प्रयास स्थानीय स्तर पर भी किए जाना चाहिए। राखी नाग ने कहा कि विकास हमारे लिए आवश्यक है और उसके लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन भी आवश्यक है, किंतु ऐसा करते समय हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि इससे पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न हो। पर्यावरणविद् राजेश नारायण सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के लिए सबसे अधिक जिम्मेवार जनसंख्या वृद्धि है।इस जनसंख्या वृद्धि के कारण ही ग्रामों, नगरों तथा महानगरों को विस्तार देने की आवश्यकता हुई है किंतु हमारा अस्तित्व एवं जीवन की गुणवत्ता एक स्वस्थ प्राकृतिक पर्यावरण पर ही निर्भर है । अंत में आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रौजा रोड तथा पोस्ट ऑफिस मोड़ पर पर्यावरण बचाव से संबंधित दशम् तथा द्वादश के विद्यार्थियों एवं नवम तथा एकादश् में औपबंधिक नामांकन करा चुके विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का भव्य मंचन हुआ है जिसको देखकर दर्शन – मंच मुक्त हो गए और उनकी भूरी – भूरी प्रशंसा की । अंत में ‘धरती बचायेंगे पेड़ लगाएंगे’ का संकल्प आम जनता ने भी लिया।