ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इसी माह  बर्मिंघम रवाना होगी भारतीय भारोत्तोलन टीम 

नई दिल्ली । भारतीय भारोत्तोलन टीम 28 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए इसी माह बर्मिंघम पहुंचेगी। भारतीय टीम तय समय से पहले ही मेजबान देश इसलिए पहुंच रही है ताकि खेलों के शुरु होने तक हालात के अनुसार ढ़ल जाये।  भारतीय टीम में ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू भी शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जायेंगे।
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा, सरकार ने अभ्यास शिविर के लिए सहमति दे दी है। हम केवल वीजा का इंतजार कर रहे हैं। वीजा मिलने के बाद ही जाने की सही तारीख तय होगी। अभी रवाना होने की संभावित तिथि 20 या 21 जून रखी गयी है। चानू ने पहले ही इन खेलों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। वह प्रशिक्षण के लिए अमेरका भी गयीं थीं पर अन्य भारोत्तोलक वीजा कारणों से अमेरिका नहीं जा पाये थे। भारत राष्ट्रमंडल स्तर पर इस भारोत्तोलन में अबतक सफल रहा है। साल 2018 में भारतीयों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य से कुल नौ पदक जीते थे।
बर्मिंघम रवाना होने से पहले चानू हिमाचल प्रदेश के नागरोटा बागवान में 14 से 22 जून तक होने वाली खेलो इंडिया युवा, जूनियर और सीनियर नेशनल रैंकिंग महिला भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के शुरूआती चरण में भी भाग लेंगी। चानू के अलावा मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन हर्षदा गरूड़ और राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में शामिल भारोत्तोलकों के साथ एशियाई चैम्पियन झिली डालाबेहड़ा भी इसमें शामिल होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.