ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले से कहीं ज्यादा सेफ हुआ वॉट्सऐप अकाउंट

जल्द ही आपका वॉट्सऐप अकाउंट पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। दरअसल, वॉट्सऐप लॉगिन प्रोसेस को सुरक्षित करने के लिए काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप अकाउंट में लॉग इन करते समय सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर जोड़ने के लिए काम कर रहा है। यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कैसे काम करेगा यह नया फीचर, चलिए डिटेल में जानते हैं WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया। WABetaInfo ने कहा कंपनी अब वॉट्सऐप पर यूजर सेफ्टी में सुधार करने के लिए एक और फीचर डेवलप कर रही है, जो डबल-वेरिफिकेशन कोड मांग रहा है।” जब बीटा टेस्टर्स के लिए फीचर जारी किया जाएगा, तो किसी अन्य डिवाइस से वॉट्सऐप अकाउंट में लॉग इन करने के किसी भी सफल प्रयास के लिए पुष्टि करने के लिए एक एडिशनल वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी।जब भी आप नए फोन से वॉट्सऐप में लॉग इन करते हैं, तो चैट को लोड और बैकअप करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का ऑटोमैटिक कोड भेजा जाएगा। यह जानकारी के दुरुपयोग को रोकने के लिए है, क्योंकि अतीत में अज्ञात स्रोत से फर्जी लॉगिन के कई मामले सामने आ चुके हैं। डबल वेरिफिकेशन कोड के साथ, वॉट्सऐप का उद्देश्य लॉगिन प्रोसेस को मजबूत करना और अकाउंट समेत पर्सनल डिटेल और डेटा के दुरुपयोग को रोकना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.