ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बर्फ की चादर के बीच योग करते दिखे ITBP के जवान

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) पर्वतारोहियों के एक 14 सदस्यीय दल ने 22580 फीट ऊंची चोटी पर योग कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। अब तक किसी भी व्यक्ति द्वारा इतनी ऊंचाई वाले क्षेत्र में योग नहीं किया गया है। जवानों द्वारा यह रिकॉर्ड योग दिवस से कुछ दिन पहले बनाया गया है। 21 जून को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया पर्वतारोही पिछले सप्ताह उत्तराखंड में माउंट अबी गामिन चोटी पर थे। एक जून के आसपास उनके द्वारा 22 हजार फीट ऊंची चोटी पर 20 मिनट का योगा सत्र आयोजित किया गया। आईटीबीपी की ओर से इस अनूठे कीर्तिमान का वीडियो भी साझा किया गया है। इसमें जवान बर्फ की चादर के बीच योगाभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर आईटीबीपी ने लिखा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी थीम, मानवता के लिए योग के तहत यह अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.