ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

8 साल की बच्ची के गले से निकाले 3 सिक्के

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के खैरा डुबान की रहने वाली बच्ची बाल्टी लेकर पानी भरने गई, तो तीन सिक्कों को ही मुंह में दबा लिया था, जो अंदर जाकर भोजन नली में फंस गए। इससे बच्ची रोने लगी और उसकी हालत खराब हो गई। पिता बालकृष्ण बच्ची को लेकर पाली के निजी अस्पताल पहुंचा, जहां बच्ची के गले का एक्स-रे कराया गया, जिसमें सिक्के दिख रहे थे। लेकिन यह पता नहीं चल रहा था कि कितने सिक्के सांस नली में फंसे हैं। उसकी हालत देखकर डॉक्टर ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया।

डॉक्टर बृजेश पटेल और उनकी टीम ने घंटों मशक्कत के बाद बच्ची की जान बचा ली है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर बच्चे एक दो सिक्के निगल जाते हैं और सिक्के गले में फंस जाता है। इस केस में बच्ची के गले में तीन सिक्के फंसे थे। इस तरह का केस रेयर होता है। हालांकि, समय रहते बच्ची के अस्पताल पहुंचने से बच्ची के भोजन नली से सिक्के निकाल लिए गए। सिक्के निकालने के बाद बच्ची की हालत अब ठीक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.