रायपुर में लड़के-लड़कियों ने एक दूसरों को लात-घूंसों से पीटा
रायपुर के VIP रोड इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सड़क पर कुछ लड़के-लड़कियां आपस में जबरदस्त मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक दूसरे को गालियां देने और बोतलों के तोड़े जाने की आवाज भी आ रही है। 8 से 10 लड़के लड़कियों का ग्रुप एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमले करते नजर आ रहा है। मामला शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। यह वीडियो होटल ग्रैंड इंपीरिया के ठीक बाहर का बताया जा रहा है। इसमें लड़के लड़कियों के दो गुट आपस में एक दूसरे को पीट रहे हैं। इस मारपीट में कुछ लड़के लड़कियों को चोटें भी आई हैं।
पार्टी करके लौट रहे लड़के लड़कियों का यह ग्रुप आपस में झगड़ने लगा। कुछ लड़कों ने नशे की हालत में लड़कियों से बदसलूकी की। लड़कियों ने भी इसके बाद ताबड़तोड़ वार कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी दी। हालांकि पुलिस को देख हड़बड़ा कर सभी लड़के लड़कियां भाग निकले। किसी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे। देर रात पुलिस ने इस मामले में धारा 160 के तहत अज्ञात युवक-युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।लिस होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए इस बवाल में शामिल लड़के लड़कियों का पता लगाएगी जो फिलहाल फरार हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.