ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोलिन डी ग्रैंडहोम टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

मेजबान इंग्लैंड के हाथों पहला टेस्ट पांच विकेट से हारने के बाद न्यूजीलैंड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कीवी टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कोलिन डी ग्रैंडहोम चोट के कारण इंग्लैंड के साथ जारी टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। ग्रैंडहोम को लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन पांव की एड़ी में चोट लग गई थी।35 साल के ग्रैंडहोम को अब इस चोट से उबरने के लिए करीब 10 से 12 सप्ताह का समय लगेगा। कोलिन डी ग्रैंडहोम की जगह अब ऑलराउंडर मिचेल ब्रैसवेल को बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड स्क्वॉड में डायरेक्ट शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोलिन सीरीज के शुरुआत में ही चोटिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारी टेस्ट टीम का अहम हिस्सा थे।इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। पहले टेस्ट में पांच विकेट से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी ताकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका World Test Championship points में उसे कुछ अंक हासिल हो सके। WTC Points Table में न्यूजीलैंड की टीम सातवें नंबर पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.