ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अगले पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। दिल्ली का तापमान बढ़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश के अभी कोई आसार नहीं हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भविष्यवाणी की कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। बुधवार को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 और 11 जून के दौरान तटीय कर्नाटक में और अगले कुछ दिनों के दौरान केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.