ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपहरण के मामले में नाबालिग के पिता की फरियाद, दो माह बाद FIR

बांसवाड़ा।अपहरण के दो माह बाद नाबालिग की तलाश में विफल पिता ने पुलिस से बेटी को जिंदा या मुर्दा, कैसे भी मिलवाने की अपील की है। पीड़ित पिता ने कहा के इतने समय में उसकी बेटी जीवित है या मर चुकी है। इसका भी उसे अंदाता नहीं है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पत्नी बनाने की नीयत से गुजरात के एक परिवार ने उसका अपहरण किया था। इसकी सूचना उसने थाने में समय पर दी थी, लेकिन आज तक न तो बेटी पता पड़ा और न ही आरोपियों का। साथ काम करने के दौरान आरोपी युवक उसकी बेटी के संपर्क में आया था। एक गोत्र के होने के कारण शादी नहीं हो सकती थी। उसने रिश्ते से मना कर दिया तो आरोपी युवक ने बेटी के अपहरण की साजिश रची। मामला आनंदपुरी थाने का है।जांच अधिकारी HC दिनेशचंद्र ने बताया कि बांसवाड़ा SP के आदेश पर पीड़ित पिता की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि 25 मार्च की सुबह उसकी पत्नी और बेटी भलेर भोदर जा रहे थे। तभी बीच में पड़ने वाले पहाड़ी रास्ते में घूघस नड़ियाफला (थाना फतेहपुरा, गुजरात) निवासी राहुल पुत्र कीमा पारगी, प्रभु, लीमजी, कांति वगैरह अन्य लोग वहां बाइक से पहुंचे। इसमें मुख्य आरोपी ने उसके साथी के साथ बेटी का अपहरण किया, जिसकी जन्म तारीख जनवरी 2008 होकर, नाबालिग है। वहीं पीड़ित की पत्नी को बदमाश जंगल की ओर ले गए, जहां शोर सुनकर कुछ लोग दौड़े तो बदमाश उसकी पत्नी को छोड़कर भाग गए, लेकिन तबसे लेकर अब तक उसकी बेटी का कोई अतापता नहीं हैं।तो जवाबदेह रहेगी पुलिसपीड़ित ने मामले में पूरी बात बताते हुए यह भी लिखा कि अगर, किसी कारण से उसकी बेटी के साथ कुछ भी अप्रिय होता है तो इस मामले में थानाधिकारी और थाने की पुलिस दोषी रहेगी। उसने 24 अप्रेल को भी इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पिता ने बताया कि उसकी बेटी बंद स्कूल के दौरान मजदूरी करने गुजरात गई थी। तभी वह आरोपी के टच में आई थी।एफआईआर दर्ज, जांच सौंपीमामले में थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि SP के आदेश पर FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी भी लगाया है। नाबालिग के सुराग जुटाकर तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.