ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आस्था का उमड़ा सैलाब, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ शहर में आज सुबह 9 बजे के करीब में महेश नवमी के पर्व के अवसर पर माहेश्वरी समाज के द्वारा भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म की पताका लेकर अश्व पर सवार दो युवक चल रहे थे। पीछे बैंड बाजे की भक्ति धुन पर महिला सहित पुरुष भजनों पर नृत्य करते हुए नजर आ रहे थे।महाप्रसादी का किया वितरणशोभायात्रा में सवार भगवान शिव की अनोखी झांकी का जगह-जगह माहेश्वरी समाज के लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो पर होकर निकली। कोरोना संक्रमण की महामारी के 2 सालों बाद आज माहेश्वरी समाज के द्वारा धूमधाम के साथ महेश नवमी के पर्व को मनाया गया है। शोभा यात्रा के समापन के बाद भगवान महादेव व माता पार्वती की महाआरती कर प्रसाद वितरित की जाएगी।माहेश्वरी समाज की प्राचीन मान्यतामाहेश्वरी समाज के अनुसार उनके पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे। शिकार के दौरान वे ऋषियों के शाप से ग्रसित हुए। तब इस दिन भगवान शिव ने उन्हें शाप से मुक्त कर उनके पूर्वजों की रक्षा की और उन्हें हिंसा छोड़कर अहिंसा का मार्ग बतलाया था। युधिष्ठिर संवत 9 ज्येष्ठ माह शुक्ल नवमी के दिन भगवान महेश और आदिशक्ति माता पार्वती ने ऋषियों के श्राप के कारण पत्थर बने हुए 72 क्षत्रिय उमराओं को श्रापमुक्त किया और पुनर्जीवन किया। तब से ही यह समुदाय ‘माहेश्वरी’ नाम से प्रसिद्ध हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.