ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 दिन में दोगुने हुए एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील

गाजीपुर: गाजीपुर में महज तीन दिनों में जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा दोगुना हो गया है। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व जिले में 3 कोरोना संक्रमित थे। वही अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 6 हो गई है। स्वास्थ्य महकमे द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक बीते 24 घण्टे में दो नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।वर्तमान में सभी कोरोना संक्रमित व्यक्ति आइसोलेशन में है। स्वास्थ विभाग द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों में 866 टेस्ट सैंपल लिए गए थे। जिनमें से दो पॉजिटिव पाये गये है। तीसरी लहर में जिले में कुल 12 संक्रमितों के मौत का आंकड़ा सरकारी अभिलेखों में दर्ज है।लगातार हो रही जांचएसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि कोरोना जांच लगातार जारी है। साथ ही पूरे जिले में टीकाकरण अभियान भी तेजी से किया जा रहा है। कहा कि कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जनपदवासियों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने अपील की है। कहा कि कोविड को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच कराई जा रही है। लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.