ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 2 और 3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में होगी। भाजपा की यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी साल के अंत में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लकर चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता इसमें हिस्सा लेंगे।राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, बैठक 2 जुलाई को शाम 4 बजे शुरू होगी और 3 जुलाई को शाम 5 बजे समाप्त होगी। बैठक के दौरान संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की जाएगी और पार्टी के भविष्य के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। यह बैठक हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव शुरू होने से कुछ महीने पहले हो रही है, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.