ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनियंत्रित कार नहर में गिरी, 1 की मौत, 3 दोस्त अस्पताल में भर्ती

शादी का निमंत्रण देने गांव डबरपुर जा रहे युवकों की कार गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों को हादसे का पता लगा तो उन्होंने चारों दोस्तों को कार से बाहर निकाला। जब उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने एक युवक को मृत करार दिया। बाकी तीन दोस्तों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानीपत के गांव बुडशाम निवासी नीरज की 10 जून को शादी है। वह मंगलवार रात को अपने दोस्त के साथ अपने साथी को शादी का निमंत्रण देने डबरपुर जा रहे थे। जब वह गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच पहुंचे तो कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे चारों नहर में डूबने लगे। आसपास के लोगों को हादसे का पता लगा तो उन्होंने तुरंत बचाव का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने चारों साथियों को नहर से बाहर निकाला। उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मोहित को मृत घोषित कर दिया। अन्य को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। गन्नौर थाना की खुबडू झाल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.