ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों का होगा असली टेस्ट

इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अदद टीम तैयार करने के लिए भारत गुरुवार से मजबूत दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सीरीज में नए और पुराने कई खिलाड़ियों को परखने की कोशिश करेगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अभी लगातार 12 मैच टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं और वह लगातार 13वां टी20 जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास करेगा। हेड कोच राहुल द्रविड़ का मुख्य उद्देश्य हालांकि अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करना होगा। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका से बेहतर प्रतिद्वंद्वी नहीं हो सकता है जिसने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है।कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है लेकिन स्टैडिंग कैप्टन केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। उनके लिए हालांकि अपने सलामी जोड़ीदार के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा। ये दोनों IPL 2022 में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन उन्हें लय में लौटने का मौका देना जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.