ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस और CRPF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 5 हवालातियों के पास मिले फोन

लुधियाना: लुधियाना सेंट्रल जेल।पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा द्वारा पंजाब में बड़ी वारदात और जेल ब्रेक करने की इनपुट गृह मंत्रालय की खुफियां एजेंसियों को मिली है। इसके बाद मंत्रालय ने इस बारे में पंजाब पुलिस के DGP के नाम एक पत्र भेज कहा कि पंजाब की समस्त जेलों को की सुरक्षा मजबूत की जाए।पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी जेलों का दौरा कर रहे है, लेकिन हालात अभी भी लुधियाना सेंट्रल जेल के खराब हैं। रोजाना जेल से कैदियों की बैरेकों से मोबाइल मिल रहे हैं। इतनी सख्ती के बावजूद मोबाइल बैरकों तक पहुंचना जेल प्रशासन के लिए बड़ा सवाल है। सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन रोजाना चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 5 हवालातियों के कब्जे से 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं।बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही जेल मंत्री हरजोत बैंस लुधियाना जेल का दौरा करने आए थे और अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर गए थे कि यदि जेल से मोबाइल बरामद होता है तो जेल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री के जाने के बाद जेल के हालात फिर पहले जैसे बन गए हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने आरोपी कैदियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि कैदियों की पहचान वरिंदर सिंह, सुनील कालरा, गुरप्रीत सिंह, आजम तथा रछपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सहायक जेल सुपरिटेंडेंट सुखदेव सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस, जेल गार्द तथा सीआरपीएफ टीम ने संयुक्त रूप से जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान कैदियों की बैरकों से पुलिस को पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मंत्री बैंस के मुताबिक 2 महीने में 1000 मोबाइल जेलों से मिल चुके हैं5।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.