आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बैंकों द्वारा मनाया गया आइकोनिक सप्ताह
विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ऋण की भी दी गई स्वीकृति
सासाराम। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 6 से 12 जून तक आइकोनिक सप्ताह रोहतास जिला में मनाया गया। भारत सरकार के निर्देश एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वाधान में जिला स्तरीय क्रेडिट आउटरीच का प्रोग्राम मल्टी पर्पस हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि शेखर आनंद (भा.प्रा. से.) उप विकास आयुक्त रोहतास द्वारा किया गया। मौके पर विभाकर झा अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेट बैंक, क्षेत्रीय प्रबंधक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सभी बैंको के जिला समन्यवक एवं शाखा प्रबंधक, सुनील कुमार डी.डी. एम नाबार्ड, डी. पी.एम जीविका, बी. एन .तिवारी पूर्व मुख्य प्रबंधक पी.एन. बी तथा जिला के विभिन क्षेत्रो से आये हुए लाभार्थी उपस्थित रहे।
उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में विभिन्न योजनाओं में वितीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा, वितीय सहायता इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दिया। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बैंकों के सभी कार्यकलापो के बारे में बताया तथा जिला में बैंको द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यक्रमों की चर्चा की। विभिन योजनाओ में स्वीकृत ऋण को पासबुक तथा स्वीकृत पत्र लाभार्थियों को वितरित किया गया। क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा ऋण, पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण, आवास ऋण इत्यादि योजनाओ की स्वीकृति प्रदान की गई तथा नये आवेदको को पंजीकरण भी किया गया तथा नये आवेदन भी प्राप्त किये गए। सभी बैंक अपने अपने बैंक का स्टाल लगाये तथा सभी कार्यो का निष्पादन किया।