ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोविड टीकाकरण में 194.76 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 194.76 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 194 करोड़ 76 लाख 42 हजार 992 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 7,584 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 36 हजार 267 हो गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.08 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.26 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3,791 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 44 हजार दो रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.70 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 35 हजार 50 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 85 करोड़ 41 लाख 98 हजार 288 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.