ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आईटीआईसीएटी के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन

मोतिहारी: उप विकास आयुक्त, कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन भवन में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद , पटना के द्वारा आयोजित होने वाली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा , आईटीआईसीएटी 2022 के सफल आयोजन हेतु केंद्राअधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
दिनांक 12 जून 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 1:15 बजे तक पूर्वी चंपारण जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 8001 परीक्षार्थी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आईटीआईसीएटी 2022 में भाग लेंगे।
परीक्षा को स्वच्छ , निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने तथा परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराते हुए परीक्षा को संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
किसी भी परीक्षार्थी के लिए परीक्षा कक्ष में अपने साथ कैलकुलेटर ,स्लाइड, रूल, ग्राफ पेपर ,चार्ट और किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा मोबाइल फोन ,पेजर, एटीएम कार्ड एवं घड़ी आदि रखना वर्जित होगा।
परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के पश्चात ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
महिला परीक्षार्थी की फ्रिस्किंग महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी ही करेंगी।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर , जिला शिक्षा पदाधिकारी , जिला नजारत शाखा पदाधिकारी, सभी सुपर जोनल दंडाधिकारी , जोनल दंडाधिकारी ,सभी केंद्राधीक्षक, सभी स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.