ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनता दरबार में डीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद, त्वरित कार्रवाई करने का दिया निर्देश

शिवहर। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें 42 फरियादियों की फरियाद सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में अधिकांश फरियाद दाखिल खारिज, इंदिरा आवास, मनरेगा की योजना, भू-अर्जन में मुआवजा की राशि, पेंशन योजना, जमीन पर अवैध कब्जा, रास्ता, बिजली के खंभा हटवाने, अनुकंपा पर नौकरी, पोखर खुदाई, बैंक से ऋण की स्वीकृति, निजी जमीन में सड़क आदि से संबंधित था।
जनता दरबार में सत्यम कुमार द्वारा नन क्रिमी लेयर प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु अंचल कार्यालय तरियानी में आवेदन दिया गया था। इस प्रमाण पत्र हेतु निर्धारित 30 दिनों के बदले 10 दिनों में ही प्रमाण पत्र दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी के समक्ष फरियाद की गई। डीएम द्वारा सीओ को निर्देशित किया गया है कि सात दिनों के अंदर प्रमाण पत्र निर्गत करें तथा भविष्य में ऐसे मामलों को प्राथमिकता देकर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। मोहनपुर पंचायत के मोहम्मद सोबरती अंसारी के द्वारा वृद्धा पेंशन आवेदन में गलती से नाम अंसारी की जगह देवी दर्ज हो गया था जिसके कारण से पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था। डीएम द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर उनके आवेदन में अविलंब सुधार करवाते हुए पेंशन दिलाने हेतु निर्देशित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.