ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रखंड के पंचायत वार माइक्रो प्लान तैयार कर 17 जून से डोर टू डोर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

गया; कोरोना के सम्भावित खतरे को भांपते हुए गया डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में कोविड का प्रकोप कुछ राज्यों में बढ़ रहे हैं। इस स्थिति में आरटीपीसीआर मशीन द्वारा शत प्रतिशत कोरोना सैम्पल जांच करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि गया जिले में प्रतिदिन आरटीपीसीआर के 3000 सैंपल जांच स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। उसी अनुरूप प्रतिदिन आरटीपीसीआर सैंपल जांच को प्रमुखता से दिए गए टारगेट के अनुसार जांच करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन सैंपल जांच किए जा रहे हैं उसी दिन संबंधित डाटा एंट्री का कार्य भी करा लिया जाए। किसी भी स्थिति में सैंपल जांच का डाटा बैकलॉग में ना रहे, यह सुनिश्चित करावे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में बांके बाजार, गुरुआ, नीमचक बथानी, बोधगया एवं आमस प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अच्छी प्रगति से आरटीपीसीआर के माध्यम से सैंपल जांच करवा रहे हैं। साथ ही खिजर सराय, टिकारी, वजीरगंज, अतरी तथा बाराचट्टी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा कोविड सैंपल जांच में रुचि नहीं ली जा रही है, काफी खराब प्रगति है। उन्होंने खराब प्रगति वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिए गए टारगेट के अनुसार आरटीपीसीआर सैंपल जांच करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब प्रगति वाले प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी आज दोपहर 2:00 बजे तक किए गए सैंपल जांच का एंट्री शत-प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करें।
कोविड टीकाकरण समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि 12 वर्ष से 15 वर्ष के आयु वर्ग वाले बच्चों तथा प्रिकॉशनरी डोज वाले संख्या में काफी कम प्रगति है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने प्रखंड के पंचायत वार माइक्रो प्लान तैयार कर 17 जून से डोर टू डोर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन करवाएं। साथ ही संबंधित पंचायत के नजदीकी सरकारी विद्यालय में भी वैक्सीनेशन कैंप लगवाना सुनिश्चित करावे ताकि स्कूली बच्चों को भी टीकाकरण का लाभ दिया जा सके। जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग तथा समाज कल्याण विभाग, जीविका के पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य कर्मियों को इस कार्य में लगाते हुए अभियान मोड में टीकाकरण कार्य करावे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खिजरसराय चंद्रशेखर सिंह से प्रखंड अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में किए जा रहे टीकाकरण कार्य के संबंध में पूछे जाने पर कोई उत्तर नहीं दिया। इससे स्पष्ट यह पाया गया कि उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा रुचि पूर्वक नहीं लिया गया। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.