जिले से 96 हज यात्री हज के लिए रवाना, जाने से पूर्व सभी को दिया गया मेनेजाइटिस एवं पोलियो का टीका
गया जिले से इस बार कुल 96 हज यात्री हज के लिए रवाना हो रहे है, कोरोना के कारण 2 वर्ष तक यह कार्यक्रम स्थगित था। जाने से पूर्व सभी हज यात्रियों आज ए आर पैलेस के भवन में मेनेजाइटिस एवं पोलियो का टीका दिया गया। गया ज़िले के हज कमिटी के कॉर्डिनेटर मोती करीमी ने ज़िला पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया। टीकाकरण कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि आज के इस अवसर पर उपस्थित आप सभी का स्वागत करता हूँ। हज यात्रा के पूर्व आप सभी हज यात्रियों की रवानगी के लिये टीकाकरण कैम्प एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर बेहद खुशी हो रही है। इस बार गया ज़िले से कुल 96 हज यात्रियों हज के लिये रवाना हों रहे हैं। यह सभी यात्री गया से कलकत्ता जाएंगे एवं कलकत्ता से 19 जून को इन सब का फ्लाइट निर्धारित है। उन्होंने कहा कि आप सब खुश किस्मत हैं की आप पवित्र जगह पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा की आप सब देश एवं जिले के अमन चैन के लिए दुआ करें। जिला प्रशासन की ओर से आपकी सहूलियत और कुशल यात्रा की कामना करता है।